बुलंदशहर, नगर संवाददाता: देहात कोतवाली की नई मंडी चैकी क्षेत्र में सोमवार देर शाम बेटे के साथ बाइक से गांव लौट रही थी। महिला इस दौरान सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रही एक बस ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली की नई मंडी चैकी क्षेत्र के गांव कुदेना निवासी महिला कृष्णा पत्नी विजेंदर सोमवार शाम को अपने बेटे दुष्यंत के साथ बुलंदशहर दवाई लेने के लिए आई थी। जहां से दोनों शाम को वापस बाइक से ही गांव लौट रहे थे। बताया गया कि इमलिया के निकट बाइक के ब्रेक लेने पर महिला अचानक नीचे गिर गई।इसी दौरान एक बस में महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। हादसे के बाद से मृतका के परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी जा सकी है। थाना प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















