मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: जनपद के सिविल लाइन थाना में तैनात सिपाही अखिल कपासिया ने सरकारी पिस्टल से सोमवार को संदिग्ध हालात में सिर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंचे एसपी ने भी पुसिल कर्मियों से पूछताछ की, लेकिन कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका कि सिपाही आत्महत्या क्यों की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मूलरुप से बुलंदशहर का रहने वाला अखिल कपासिया सिविल लाइन थाना में बतौर सिपाही के पद पर तैनात था। वह आदर्श कॉलोनी में किराये का मकान लेकर रह रहा था। सोमवार को उसने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। सिपाही ने आत्म्हत्या क्यों कि इसका भी अभी कोई ठोस कारण नहीं पता चल सका है। फिलहाल घटना की जानकारी मृतक के परिवार देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















