मेरठ, नगर संवाददाता: मुस्लिम समाज ने मस्जिदों में नमाज पर पाबंदी के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के बैनर तले मुस्लिम लोग जिलाधिकारी से मिले। रमजान के महीने में मुस्लिमों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मस्जिदों में नमाज अदा करने की इजाजत मांगी। ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के बैनर तले शहर विधायक रफीक अंसारी और कारी शफीकुर्रहमान के साथ मुस्लिम समाज के लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कारी शफीकुर्रहमान ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव की सभाओं में रोज सैकड़ों की भीड़ जुट रही है। कुंभ मेले में भी लाखों लोग एकत्र हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने मुस्लिमों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए रमजान के महीने में मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगा दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि कोरोना क्या सिर्फ मस्जिदों से ही फैलेगा? मुस्लिम समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में रमजान में गाइडलाइन का पालन करते हुए मस्जिदों में नमाज अदा करने की इजाजत मांगी। जिलाधिकारी के बालाजी ने इसे शासनादेश से जुड़ा बताते हुए सभी लोगों से सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















