बल्लभगढ़, हरियाणा, नगर संवाददाता: हरियाणा के परिवहन एवं खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा गत दिवस सायं स्थानीय गांव सदपूरा में पहुंचे। ग्राम विकास एवं स्वराज समिति गांव सदपुरा के स्थापना दिवस के मौके पर हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्यातिथि के रूप मे पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में उनके साथ तिगांव विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक राजेश नागर भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री और विधायक का ढोल, नगाड़े, बाजे और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का सदपूरा पैतृक गांव है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा अपने ही गांव में अपनो के बीच पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। परिवहन मंत्री भी अपने हम उम्र साथियों के साथ जी भरकर मिले। बच्चों का आभिवादन किया और बुजुर्गों से आशिर्वाद लिया। सदपूरा स्थापना कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान किया गया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा अपने ही गांव में आकर आज अपनो के बीच अपार खुशी मिल रही है। उन्होंने कहा की आज गांव के बुजुर्गों के आशिर्वाद से गांव सदपुरा का नाम पूरे हरियाणा में ऊँचा हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांव सदपूरा की आन बान और में कमी नहीं आने दूंगा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में चहुमुंखी विकास कार्य किये जा रहे है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर के की गई। विधायक राजेश नागर ने भी परिवहन मंत्री से गावों के विकास के लिए सरकार से ज्यादा से ज्यादा ग्रांट मंजूर कराने की मांग की। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी जयप्रकाश शर्मा, बिशन शर्मा, बाबूराम, मोहन शास्त्री, देवदत्त, यशदीप कौशिक, लखपतराम, प्रभु दयाल, कुलदीप, शिवदत्त शर्मा, श्री चंद्र भवन सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...














