फरीदाबाद, नगर संवाददाता: कोरोना की लड़ाई हम सबको मिलकर लड़नी है। जिसके लिए सभी को सतर्क होकर कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में शामिल होकर सबको टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनाना होगा, तभी हम मिलकर वैक्सीनेशन से मिलने वाले लाभ व कोरोना के बुरे प्रभावों से खुद को बचा सकते हैं। यह विचार केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर में आज के गांव तिगांव की सीएचसी मे आयोजित टीकाकरण अभियान के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने आमजन वह ग्रामीण अंचल में रह रहे लोगों से आवाहन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े हुए लोग कोरोना वैक्सीनेशन लगवाने से न तो डरे, ना ही किसी तरह का कोई एतराज व परहेज करें, बल्कि ऐतिहातन तौर पर कोरोना वैक्सीनेशन खुद भी करें और अपने परिवार वालों को भी करवाएं। उन्होंने ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के सभी धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों से भी आवाहन किया कि वे अपने अपने स्तर पर कोरोना के टीकाकरण अभियान के संबंध में लोगों को जागरूक करे ताकि सभी के सामूहिक प्रयासों से कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने विशेषकर युवाओं का आवाहन किया कि वे कोरोना के बचाव से लोगों को जागरूक करने में अपनी भूमिका का निर्वाह करें और अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. हरीश आर्य, एडिशनल सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. अजय गोयल, डॉ. अनमोल, डॉ. शवेत्ता, भगत सिंह सरपंच, सुमेर सिंह, सतवीर नागर (डीटीसी) सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...














