राया, नगर संवाददाता: कस्बा राया के बलदेव रोड पर रामलला आश्रम के पास आज सुबह झाड़ियों में एक नवजात बालिका मिली है। जिसको राया पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया है। बताया जाता है आज सुबह बलदेव रोड पर मॉर्निंग वॉक जा रहे लोगो को श्री रामलला आश्रम के पास झाड़ियों में एक नवजात बालिका के रोने की आवाज सुनायी दी। आवाज सुनकर लोग स्तब्ध हो गए। लोगो ने झाड़ियों में एक नवजात बालिका को पड़े देखा तो वहाँ पर महिला व पुरुषों की भीड़ एकत्रित हो गयी। भीड़ देखकर रामलला आश्रम के महंत अमित बटुक उस बालिका को आश्रम ले आये। इस दौरान किसी ने सूचना राया पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उत्तम चन्द्र पटेल मौके पर पहुच गए। बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि कोई कुंआरी कन्या या महिला लोक लाज के भय से उक्त बालिका को झाड़ियों में फेंक गयी है। जिसको लेकर कस्वे में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















