नई दिल्ली, नगर संवाददाता: बाहरी दिल्ली के निहाल विहार और इसके आसपास वाहनों की चोरी करने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान राकेश, प्रवीण उर्फ संजू और सुमित उर्फ चमिना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्ज से आठ दोपहिया वाहन, पिस्टल,दो मोबाइल फोन बरामद किये हैं। गैंग चोरी के वाहनों को कहां और किसे बेचा करता था। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। डीसीपी परविंदर सिंह ने बताया कि निहाल विहार एसएचओ महावीर सिंह की देखरेख में पुलिस टीम स्ट्रीट क्रॉइम को रोकने के लिए इलाके में सरप्राइज गश्त आदी कर रही है। जिसके संदिगधों और बदमाशों पर नजर रखी जा रही है। थाने में तैनात कांस्टेबल संदीप कुंवर सिंह रोड के पास गश्त पर था। उसने बिना नंबर प्लेट की बाइक को देखा था। चालक राकेश को रुकने का ईशारा किया। चालक राकेश ने बाइक की रफ्तार तेज कर भागने की कोशिश की,जिसका काफी दूरी तक पीछा करने के बाद दबोच लिया। बाइक निहाल विहार इलाके से चोरी की गई थी। राकेश की तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्टल बरामद हुई। आरोपित की निशानदेही पर उसके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर सात बाइक व फोन जब्त किये। गैंग के पकड़े जाने के बाद 13 वारदातों का खुलासा हुआ। राकेश निहाल पुलिस का एक केस में वांछित बदमाश भी है। वह सात वारदातों में शामिल रहा है। प्रवीन बस पर प्राईवेट ड्राइविंग करता है। वह शादीशुदा है। लेकिन गलत संगत में पडने पर उसका और उसकी पत्नी का झगड़ा होता रहता था। जिससे गुस्सा करके उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















