नई दिल्ली, नगर संवाददाता: बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी और राजपार्क पुलिस ने लापता दो साल के बच्चे को उसके परिवार वालों से मिलवाकर उनकी खुशी लौटाई है। डीसीपी परविंदर सिंह ने बताया कि मंगोलपुरी पुलिस को एल ब्लॉक से दो साल के बच्चे के लापता होने की जानकारी मिली थी। बच्चे के परिवार वालों ने बताया था। वह मार्किट सामान लेने गये थे। भीड़ में बच्चा गायब हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने पुलिस ने बच्चे की फोटो सोशल मीडिया और बीट अफसर के व्हट्सअप ग्रुप आदी पर शेयर की। राजपार्क पुलिस को भी मामले में बच्चे की फोटो शेयर कर सहायता ली गई। दोनों पुलिस स्टेशनों की पुलिस बच्चे को तलाशने में जुटी। बच्चे को सकुशल बरामद करना पुलिस के लिए एक चैलेंज था। उनको डर था कि कहीं बच्चा किसी असमाजिक तत्व के हाथों नहीं लग जाए। पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घंटों की मेहनत के बाद बच्चे को इलाके से ही तलाश कर उनके परिवार को सकुशल सौंप दिया।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...

















