नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दिल्ली पुलिस ने राजधानी में रात्रि कर्फ्यू को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। दिल्ली सरकार ने बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए रात दस बजे से सुबह के पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस की टीमें मंगलवार रात से ही सड़कों पर उतर गईं थी और लोगों से अपील करती दिखी कि रात दस बजे के बाद अपने घरों से बेवजह ना निकलें। मोटरसाइकिल और पीसीआर वाहन से पुलिसकर्मी साढ़े नौ बजे रात से ही उद्घोषणा कर लोगों से घरों में लौट जाने की अपील करने लगे थे। साथ ही हिदायत दे रहे थे कि यदि बेवजह घूमते हुए पाए गए तो लोगों का चालान काटा जाएगा। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिश्वाल ने पहले ही रात को नियमों की अनदेखी करने 220 मामले दर्ज किए गए। इसी प्रकार कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ 534 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसी प्रकार बिना मास्क के 842 लोगों का चालान काटा गया। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की ओर से लोगों को हिदायत दी गई है कि कफ्र्यू के दौरान अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जो आदेश जारी किए है। उसका पुलिस सख्ती से पालन करवाएगी। साथ ही लोगों से अपील की है कि समाजिक दूरी का ख्याल रखने के साथ-साथ मास्क पहन कर ही घरों से बाहर निकलें। बेवजह घूमते मिलने पर उनका चालान काटा जाएगा। संभव हो तो अपने दफ्तर से रात दस बजे से पहले घरों को लौट जाएं। इसके साथ ही जिन लोगों को कफ्र्यू में आवाजाही करने की छूट दी गई है। वे दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ई-पास बनवा लें, ताकि उन्हें आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















