नई दिल्ली, नगर संवाददाता: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर गंभीर है। दिल्ली मेट्रो ने बुधवार को एक ट्वीट जारी कर कहा कि सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। प्रत्येक मेट्रो स्टेशन पर सोशल डिस्टेंस का पालन हो और सभी यात्री मास्क लगाकर ही यात्रा करें, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेट्रो के अंदर भी सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो सके इसके लिए मेट्रो फ्लाइंग स्क्वॉड दल समय-समय पर निरीक्षण करता रहता है और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न कर रहे लोगों के चालन काटता है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो के फ्लाइंग स्क्वॉड ने मंगलवार को 693 यात्रियों के चालान काटे। ये चालान ऐसे यात्रियों के काटे गए जो मेट्रो में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे थे। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर में वृद्धि हुई है। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5100 नए मामले सामने आए, जबकि 18 मरीजों की मौत हुई है। 2340 लोग कोरोना वायरस को हराकर ठीक हुए। यहां अभी तक कुल 6,85,062 कोरोना वायरस के केस सामने आए चुके हैं। जिनमें से 6,56,617 लोग ठीक हो चुके हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















