नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उत्तर पूर्वी दिल्ली के रोहताश नगर विधानसभा के तहत अशोक नगर वार्ड से निगम पार्षद रीना महेश्वरी नें अपने वार्ड के तहत स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत घर-घर पहुंच कर लोगो को डस्टबिन वितरित किये। रीना महेश्वरी नें अशोक नगर वार्ड 36 ब्लॉक बी गली-1 और 12 मे डस्टबिन घर-घर जा कर दिए और विशेष सफाई अभियान भी चलवाया जिसके तहत पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों से क्षेत्र की साफ -सफाई करवाई। रीना महेश्वरी नें बताया लोगो को दवा दिलाने के लिए वैन भी क्षेत्र में बुलवाई गई। जिसके माध्यम से काफी लोगों नें दवा ली। इस अवसर पर रीना महेश्वरी नें कहा उनका प्रयास है ज्यादा से ज्यादा घरों तक पहुंच कर डस्टबिन दिए जाएँ ताकि लोग उनमे गीला और सुखा कूड़ा डालकर उनकी गली में पहुंचने वाली गाड़ी में दाल सके। रीना महेश्वरी नें इस मौके पर निगम अधिकारीयों को कहा स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमन्त्री मोदी जी का सपना है जिसे हम सभी को मिलकर पूरा करना हैं। उन्होंने कहा सफाई के कार्यों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और वे खुद इसे लेकर गम्भीर है समय समय पर वे पुरे क्षेत्र का राउंड लेती रहेगीं।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...

















