नई दिल्ली, नगर संवाददाता: घोंडा वार्ड 46 ई से निगम पार्षद दुर्गेश तिवारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस के अवसर पर डस्टबिन वितरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता सूर्य कान्त तिवारी, प्रकाश नैनवाल रेखा उनियाल का सहयोग मिला। इस मौके पर दुर्गेश तिवारी ने कहा कि घोंडा वार्ड को स्वस्थ व स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। भाजपा नेता सूर्य कान्त तिवारी ने भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अपने खून पसीने से सींचकर भाजपा को विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन करता हूँ तथा राष्ट्रवादी विचारधारा, अंत्योदय के सिद्धांत व मोदी जी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा निरंतर प्रयासरत है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















