मैनपुरी, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के एरियर के सम्बन्ध में बकाये से सम्बन्धित बकायादारों की सूची यथा स्थिति जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से तैयार करा ली जाये तथा आवश्यकतानुसार उक्त सूची को नामांकन पत्र प्राप्त किये जाने हेतु निर्धारित स्थानों पर उपलब्ध करायी जाये ताकि निर्वाचन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों को ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत का निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामाकंन पत्रों की जांच करने में सुविधा रहे, आयोग के नामाकंन पत्र के बिन्दु संख्या-13 के सलंग्नक प्रपत्रों के विवरण के अन्तर्गत बिन्दु संख्या-13.5 में अदेयता प्रमाण पत्र के स्तम्भ में टिक का निशान लगाने का प्राविधान किया गया है यदि नामांकन पत्र में टिक का निशान नहीं है एवं अदेयता प्रमाण पत्र भी संलग्न नहीं किया गया है तब भी नामांकन पत्र स्वीकार किया जायेगा एवं नामांकन पत्रों की जांच के समय बकायेदारों की सूची से मिलान किया जाये यदि उम्मीदवार का नाम बकायेदार की सूची में हो तो उसका नामकांन निरस्त कर दिया जायेगा, पंचायत निर्वाचन से सम्बन्धित अधिनियमों के प्रविधानानुसार ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के ऐरियर के रूप में बकाया को छोड़कर अन्य किसी प्रकार का बकाया होने पर कोई उम्मीदवार अनर्ह नहीं होगा।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















