जहाँगीराबाद, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: उपजिला अधिकारी अनूपशहर जिला अधिकारी बुलंदशहर के निर्देश के बाद भी क्षेत्र के गांव रोरा में 2 पशुओं की मौत हो गई तथा 3 पशुओं की गंभीर हालात है। बसपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव की शिकायत के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा कोई भी पशु चिकित्सक। सोमवार को क्षेत्र के गांव रौरा अनूपशहर बुलंदशहर में स्वर्गीय ताराचंद सैनी के पशु जिसमें एक भैंस व एक गाय की अज्ञात बीमारी के चलते मौत हो गई तथा अन्य 3 पशु गंभीर रूप से बीमार हैं। स्थानीय चिकित्सकों द्वारा सरकारी पशु चिकित्सा अधिकारियों से इलाज कराने की बात कह कर गांव के ग्रामीण जमा हुए। जिस पर स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी एवं फार्मासिस्ट देवेंद्र सिंह उपजिला अधिकारी अनूपशहर पदम सिंह जिला अधिकारी बुलंदशहर रविंद्र कुमार सिंह को बसपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने फोन कर जानकारी दी। बसपा नेता द्वारा फोन पर अधिकारियों को इलाज के हेतु जानकारी दी। जिस पर घंटों बाद भी सरकारी पशु चिकित्सक नहीं पहुंचे। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गांव वालों द्वारा मृतक पशुओं को मुआवजा दिलाने व बाकी बचे पशुओं के इलाज कराने की मांग की है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















