सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: स्थानीय पेपर मिल में भयंकर आग लगने के कारण अफरा तफरी मच गयी। दमकल गाडियों ने बामुश्किल दो घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित पेपर मिल में लकड़ी के चिप्स बनाने वाले प्लांट में लगी भीषण आग लगने के कारण दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची और 2 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। पेपर मिल में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब पेपर मिल के अंदर आग लगने की सूचना मिली। मिल के अंदर लकड़ी के चिप्स बनाने वाले प्लांट में किन्ही कारणों के चलते लगभग 8.30 बजे भयंकर आग लग गई जिसके बाद आग ने भयंकर रूप ले लिया आग लगने की सूचना मिलते ही सीएफओ तेजवीर सिंह एवं थाना सदर बाजार प्रभारी हरेंद्र सिंह तथा पुलिस फोर्स एवं दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर दमकल कर्मियों ने पाया काबू वहीं मिल के कर्मचारी भी आग बुझाने में लगे रहे आग लगने के कारणों का सही कारण अभी पता नहीं लग पाया है मामले की जांच के बाद ही सही कारणों का पता लग पाएगा जिसके संबंध में सीएमओ तेजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात 8.30 बजे किन्ही कारणों के चलते पेपर मिल के अंदर लकड़ी के चिप्स बनाने वाले प्लांट में भयंकर आग लग गई सूचना मिलते ही सभी दमकल विभाग की गाड़ियां एवं अधिकारीगण मौके पर पहुंचे और 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है जिसके संबंध में जांच की जा रही जांच के उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है पूरा मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के पेपर मिल का है मौके पर दमकल विभाग के सीएफओ तेजवीर सिंह तथा दमकल की गाड़ियां और सदर बाजार प्रभारी हरेंद्र सिंह तथा पुलिस फोर्स मौजूद रही तथा पूरी घटना की जानकारी दी।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















