साहिबाबाद, नगर संवाददाता: इंदिरापुरम के नीतिखंड एक स्थित घर के बाहर खड़ी कार के दो पहिए चोर चोरी कर ले गए। आरोपी कार को ईंट के सहारे खड़ी कर गए। सुबह जाग होने पर पीडित को चोरी का पता चला। पीडि़त ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वरदान गुप्ता नीतिखंड एक इंदिरापुर में परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उन्होंने १९ मार्च को अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह जब वह घर से बाहर निकले तो देखा कि कार के दो टायर गायब हैं। कार ईंटों के सहारे खड़ी है। उन्होंने आसपास देखा लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर थाने में शिकायत करने की बात कहकर चली गई। पीडित ने इंदिरापुरम थाने में पहुंचकर तहरीर दी। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीडित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















