साहिबाबाद, नगर संवाददाता: वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित जागृति सोसायटी में निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के दौरान सड़कों से निकला मलबा ठेकेदार द्वारा रामलीला मैदान में होलिका दहन स्थल पर डाल दिया गया था। स्थानीय लोगों ने तब भी इसका विरोध किया वहीं अब होलिका दहन के दौरान इस मलबे की वजह से स्थानीय लोगों को दिक्कतें आएंगी। इसके लिए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने नगर आयुक्त से अपील की है कि यहां से मलवा हटवा दिया जाए। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी कैलाश चंद शर्मा का कहना है कि इस संदर्भ मै अवर अभियंता निर्माण विभाग से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया मगर बात नहीं हो सकी। इसके बाद उन लोगों की शिकायत पर उप्र आवास विकास परिषद के अवर अभियंता ने नगर निगम के ठेकेदार को कॉल कर होली स्थल से मलबा हटाने व दुबारा न डालने की हिदायत दी। हालांकि अवर अभियंता की भी बात ठेकेदार द्वारा नहीं मानी गई है। ऐसे में दो दिन बाद होलिका दहन पर यहां पूजन करने वाले महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में कैलाश चंद शर्मा ने नगर आयुक्त को पत्र लिख कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए मलबा हटा लेने की मांग की है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















