साहिबाबाद, नगर संवाददाता: वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित शिखर एंक्लेव सोसायटी से चोर दोनो बड़े जनरेटरों की बैटरी बाउंड्री वॉल फांदकर चुरा ले गए। मामले की शिकायत लोगों ने स्थानीय पुलिस चैकी में की है। सोसायटी में सीसीटीवी न होने से चोरों का सुराग भी नहीं मिल सका। सोसायटी में चोरों द्वारा सेंध लगाए जाने से रेजिडेंट्स में भी डर बन गया है। लोगों ने आाविप अधिकारियों पर सोसायटी की समुचित सुरक्षा का ख्याल न रखने का आरोप लगाया है। सोसायटी रेजिडेंट्स का कहना है कि सोसायटी में दो गेट (एक एंट्री गेट और एक एग्जिट गेट), 4 ब्लॉक व 185 परिवारों की सुरक्षा केवल एक गार्ड के भरोसे चल रही है। यहां कुल 216 फ्लैट है। लोगों का कहना है कि चोर सोसायटी की दीवार फांदकर चुरा कर ले गए। अब लोगों में डर है कि चोर कभी भी सोसायटी में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। निवासियों ने कई बार सुरक्षा की दृष्टि से व मापदंडों के अनुरूप बाउंड्री वॉल न होने की शिकायत भी आवास विकास परिषद से की हुई है। सोसायटी निवासी सुरेंद्र पठानिया का कहना है कि सोसायटी की सिक्योरिटी के नाम पर केवल एक गार्ड परिसर में मौजूद है। वह लोग आविप से कई बार सीसीटीवी लगाए जाने की मांग कर चुके हैं लेकिन आविप द्वारा अभी तक इस संबंध में कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















