नोएडा, नगर संवाददाता: कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के कथित सदस्यों के साथ गौतबुमद्ध नगर जिला स्थित बीटा-2 थाने की पुलिस की मंगलवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ में कुल तीन कथित बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि उनके दो साथी फरार हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात बीटा-2 थाने की पुलिस जांच कर रही थी तभी रात करीब एक बजे चुहरपुर अंडरपास के पास आरोपी कार में सवार होकर आते दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोका लेकिन वे गोली चलाते हुए भागने लगे। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दो बदमाशों के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि दोनों घायल बदमाशों की पहचान अर्जुन निवासी उत्तराखंड व बॉबी निवासी सियाना बुलंदशहर के रूप में हुई है। डीसीपी ने बताया कि इनके अलावा पुलिस ने रोहित उर्फ भूरी निवासी उत्तराखंड को भी गिरफ्तार किया है जबकि इनके दो साथी मौके से फरार होने में सफल हुए। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के ऊपर लूटपाट के तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे विभिन्न प्रांतों में दर्ज है। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित कई जगहों पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने का अपराध स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों को कैब में लिफ्ट देते हैं और बाद में उनके साथ मारपीट कर लूटपाट करते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार, तीन देसी तमंचे, 9000 रुपये नकद, पेचकस व हथौड़ा आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस अंतर्राज्यीय गिरोह के छह अन्य सदस्यों को एक्सप्रेस-वे थाने की पुलिस ने कुछ दिन पहले मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इन आरोपियों ने दो दिन पूर्व ही भारतीय खेल प्राधिकरण में कार्यरत व्यक्ति से लूटपाट की थी।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















