नोएडा, नगर संवाददाता: नोएडा के नॉलेज पार्क थाने में एक विदेशी युवती ने कैब चालक द्वारा वाहन से धक्का दिए जाने और उससे 43 हजार रुपए छीनने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नॉलेज पार्क-3 स्थित एक होटल में केन्या की नागरिक स्टेला रुकी थी और उसने दिल्ली जाने के लिए एक कैब बुक की थी। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार कैब चालक ने एक स्थान पर कैब में गैस भरवाई, और इसके बाद नोएडा एक्सप्रेसवे पर कार में खराबी आने की बात कहकर कार रोकी, तथा युवती को कैब से धक्का दे दिया और उसके रुपए भी छीन लिए। इस घटना में युवती को चोटे आईं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















