नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश वासियों से एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कोरोना का टीका लगवाने की अपील की है। दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना के मामले दिल्ली सरकार और प्रशासन के लिए समस्या का कारण बने हुए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि ‘हमारे देश के वैज्ञानिकों ने बड़ी मेहनत के बाद ये वैक्सीन बनाई है। लेकिन कुछ लोग इस वैक्सीन को लगवाने से डर रहे हैं। मैं उन लोगों को बताना चाहता हूं कि मैं खुद एक शुगर का मरीज हूं मेरे माता-पिता काफी बुजुर्ग हैं मैंने ये वैक्सीन अपने साथ साथ उन लोगों को भी लगवाई है। इसलिए मैं आपसे अपील करता हूं कि यदि आप इस वैक्सीन को लगवाने के लिए पात्र हैं तो ये वैक्सीन जरूर लगवाएं।’ उल्लेखनीय है कि दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। 23 मार्च को दिल्ली में साल के सबसे ज्यादा 1101 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। ये संख्या इस वर्ष एक दिन में मिलने वाला सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस खतरे को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (डीडीएमए) ने शहर में सार्वजनिक स्थानों पर होली, शब-ए-बरात और नवरात्रि उत्सव मनाने पर रोक लगा दी है। जिसके तहत त्योहारों के मौसम में सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, बाजारों और धार्मिक स्थलों में एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...

















