नई दिल्ली, नगर संवाददाता: आम आदमी पार्टी दिल्ली में उपराज्यपाल की शक्तियों में इजाफे से जुड़े विधेयक के संसद में पारित हो जाने पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन विधेयक (जीएनसीटीडी संशोधन)-2021 बुधवार को राज्यसभा में चर्चा और पारित करने के लिए पेश किया गया है। विधेयक पहले ही लोकसभा से पारित हो चुका है। पार्टी के राज्यसभा सांसद नारायण दास गुप्ता का कहना है कि ‘अगर आज जीएनसीटीडी संशोधन विधेयक राज्यसभा द्वारा पारित हो जाता है, तो हम सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे। आप सरकार की लोकप्रियता देखकर मोदी सरकार इसे रोकने के लिए एक षड्यंत्र कर रही है।’ उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने विपक्षी दलों और अन्य गैर एनडीए पार्टियों से राज्यसभा में विधेयक का विरोध करने की अपील की है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















