आगरा, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: थाना न्यू आगरा के खंदारी क्षेत्र में एक पुजारी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार को मऊ रोड पर पथवारी मंदिर के पास पुजारी का शव पड़ा मिला। जिसकी खबर फैलते ही मंदिर पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गये। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से मिली खून से सनी कुल्हाड़ी को कब्जे में ले लिया और जांच में जुट गई है। मऊ निवासी होशियार सिंह जंगल में टीले पर बने प्राचीन पथवारी मंदिर में पूजा करने गए थे। उन्होंने देखा कि पुजारी शिवगिरी (65) कमरे के बाहर खून से लथपथ हालात में पड़े है, पास ही एक कुल्हाड़ी पड़ी है। ये सब देखकर वह घबरा गए और उल्टे पैर वापस गांव लौट आए। गांव में आकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। गांव वाले सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे होकर मंदिर पहुंचे गए। पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को बरामद कर जांच में जुट गई। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि डाॅॅग स्क्वायड और फील्ड यूनिट को मौके पर साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया। हत्या में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है और जल्द ही हत्यारों को पकड़ घटना का खुलासा किया जाएगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















