भदोही, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बुधवार को प्रेमी युगल एक कालीन कंपनी के अहाते में फांसी पर लटक गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया है। युवक का पूरा परिवार परिसर में रहकर कालीन बुनाई का काम करता है। भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली के सोनखरी गांव में कालीन कारखाना ज्ञानपुर रोड पर स्थित है। इस कंपनी में नेपाली महिला पुरुष कालीन बुनाई का काम करते हैं। युवक प्रेमिका के साथ भोजन करने के बाद छत पर सोने के लिए चले गए थे, बुधवार को सुबह जब परिजन शौच के लिए निकले तो कंपनी के पीछे छत से सटे बगीचे में स्थित चीकू के पेड़ पर नेपाली युगल फांसी के फंदे से झूल रहे थे। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पूरे मामले में मृतक विक्रम (25) पुत्र पूरन निवासी निजगढ़ वारा नेपाल के भाई अविनाश ने बताया कि वह पांच भाई व तीन बहन है। सभी कंपनी में काम करते हैं, पिछले दिनों मेरा भाई गांव गया था यहां से गांव की ही विवाहित युवती उर्मिला पुत्री संत बहादुर को साथ लेकर आया था। जिसकी सूचना उसके द्वारा युवती के पति को दी गई थी और पति के आने के बाद उर्मिला को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया था। कुछ दिनों के बाद अपने से वह वापस आ गई थी और मेरे भाई के साथ ही रहती थी। मंगलवार की देर रात दोनों खाना पीना खाने के बाद कंपनी के छत पर सोने के लिए चले गए थे, काफी देर तक नीचे नहीं उतरने पर जब छत पर जाने के बाद देखा तो भाई और उसकी प्रेमिका फांसी के फंदे पर झूल रहे थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















