कैथल, नगर संवाददाता: बीते 24 घंटों के दौरान जिले से एक महिला सहित दो लोगों के लापता होने का समाचार है। पहले मामले में प्रीतमलाल निवासी धर्मपुरा ने थाना सदर में रपट दर्ज करवाई कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई और लौटकर नहीं आई। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसी प्रकार बलकार निवासी विश्वकर्मा चैक कैथल ने थाना सिटी में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका 22 वर्षीय बेटा मोहित सुबह घर से अपनी दुकान तेजस फर्नीचर हाउस विश्वकर्मा चैक पर जाने के लिए निकला था लेकिन वह दुकान पर नहीं पहुंचा और बीच रास्ते से लापता हो गया। उन्होंने कई जगह पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों रपट दर्ज करके गुमशुदा लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














