नई दिल्ली, नगर संवाददाता: आम आदमी पार्टी कृष्णा नगर विधानसभा के नेता श्रवण दीक्षित ने क्षेत्रीय विधायक एस.के.बग्गा से भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। श्रवण दीक्षित नें मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा बग्गा को पूर्वी दिल्ली के हेडगेवार अस्पताल की कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री केजरीवाल का आभार व्यक्त किया। दीक्षित नें कहा बग्गा बेहद मेहनती एवं पढ़े लिखे इन्सान हैं, लोगों से मिलजुल कर चलते हैं जनता से जुडी समिति उन्हें सौपनें से जनता का कल्याण होगा। दीक्षित ने बग्गा को विश्वास दिलाया वे उनके कंधे से कंधा मिलाकर जनहित और पार्टी हित में काम करेंगे। उलेखनीय है कि श्रवण दीक्षित की धर्मपत्नी रेखा दीक्षित कृष्णा नगर विधान सभा के अनारकली वार्ड से निगम पार्षद हैं गत माह ही वे भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हैं। श्रवण दीक्षित नें कहा अब हम लोग बग्गा जी के साथ मिलकर कृष्णा नगर की जनता की सेवा करेंगे।
Latest News
त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव की पुण्य धरा पर ‘मातृ सम्मेलन एवं पुरातन...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह :- हमारे विद्यालय "त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव" की पुण्य धरा पर 'मातृ सम्मेलन एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह'...
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...

















