बल्लभगढ़, नगर संवाददाता: फिरोजाबाद यूपी से लापता हुई 18 साल की एक लड़की को शहर थाना पुलिस ने बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है। शहर थाना प्रभारी सुदीप कुमार ने बताया कि बस अड्डा पुलिस चैकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह को एक मानसिक रूप से कमजोर 18 वर्षीय लड़की लावारिस हालत में मिली। वह दो दिन से भूखी थी। उसे सबसे पहले खाना खिलाया गया। महिला सिपाही द्वारा 18 वर्षीय लड़की से गहनता से पूछताछ की गई तो लड़की ने बताया कि वह थाना एका जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश की है। पुलिस ने थाना प्रभारी एका से संपर्क करके लावारिस लड़की के बारे में पता किया गया तो मालूम हुआ कि लड़की मानसिक रूप से कमजोर है और 13 मार्च को सुबह 4ः00 बजे अपने घर से निकल गई थी। लड़की के परिजनों से संपर्क करके लड़की को सकुशल उसके परिजनों के हवाले किया गया।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...














