छपरा, नगर संवाददाता: बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को वाहन पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद विभाग के सूत्रों ने यहां बताया कि बंसोई गांव के समीप वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक टाटा सफारी गाड़ी को रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान उक्त वाहन में बने विशेष प्रकार के तहखाने से 432 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी। वाहन पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में से एक व्यक्ति हरियाणा तथा दूसरा व्यक्ति उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ का निवासी है। उत्पाद विभाग की टीम ने दोनों व्यक्तियों को मशरक थाना पुलिस को सौंपने के साथ ही उनके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















