सोनीपत, हरियाणा, नगर संवाददाता: उपायुक्त श्याम लाल पूनिया के निर्देशानुसार जिला रैडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में सिविल अस्पताल के सहयोग से 15-16 मार्च को हैबीटेट क्लब में कोरोना वायरस से संरक्षण के लिए निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। जिला रैडक्रॉस सोसायटी की सचिव सरोजबाला ने यह जानकारी देते हुए पात्र लोगों को प्रोत्सााहित किया कि वे इस अवसर का पूर्ण लाभ उठायें। जिला रैडक्रॉस सोसायटी की सचिव सरोजबाला ने बताया कि उपायुक्त के प्रोत्साहन व निर्देशन में यह टीकाकरण कैंप आयोजित किया जा रहा है। शिविर में 60 वर्ष अथवा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 कोरोना वायरस से संरक्षण के लिए निःशुल्क रूप से वैक्सीन लगाई जाएगी। साथ ही 45 वर्ष आयु वर्ग के उन लोगों को भी निःशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी जो गंभीर बिमारियों से पीडित हैं, जिनमें विशेष रूप से बीपी, शुगर व कैंसर रोगी शामिल हैं। जिला रैडक्रॉस सोसायटी की सचिव ने लोगों से अपील की कि वे कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवायें। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, जिसका कोई दुष्प्रभाव है। वैक्सीन लगवाकर खुद को व अपने परिजनों को सुरक्षित रखें। कोरोना से संरक्षित रहने के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














