नई दिल्ली, नगर संवाददाता: शुक्ला न्यूज एजेंसी के फांउडर चेयरमैन पवन शुक्ला ने कोविड का पहला टीका संजीवन हॉस्पिटल, दरियागंज में लगवाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोग टीके को लेकर गलतफहमी में ना रहे और किसी भी प्रकार के अफवाहों से दूर रहें और इसके लिए दूसरों को प्रेरित भी करें। पवन शुक्ला ने कहा कि स्वदेशी टीके की सफलता को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की दुनियाभर में प्रशंसा की जा रही है व स्वदेशी टीका विदेश के अन्य टीकों से काफी कारगर साबित हुआ है। जिस कारण स्वदेशी टीके की पूरे विश्व में चर्चा की जा रही है। शुक्ला ने कहा कि भारत ने दुनिया में सबसे पहले कोरोना की वैक्सीन बनाकर पूरी दुनिया को चैंका दिया और अधिकांश देश भारतीय वैक्सीन पर भरोसा जता रहे है। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन बनाकर भारत पूरी दुनिया में मेडिकल के क्षेत्र में दबदबा बना चुका है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेडिकल क्षेत्र के वैज्ञानिकों को मैं बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर सहयोग दिल्ली संस्था के अध्यक्ष मनोज के. जैन का टीका लगवाने में सहयोग सराहनीय रहा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















