कुशीनगर, नगर संवाददाता: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में श्रलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कुशीनगर एंव पुलिस उपमहानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा आगामी “महा शिवरात्रि” त्यौहार के संन्दर्भ में पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी द्वारा भीड़-भाड़ वाले महत्वपूर्ण मंदिरों पर मजिस्ट्रेट, विघुत विभाग, सफाईकर्मी, पेयजल व्यवस्था, ऐम्बुलेन्स व प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था संबंधित आवश्यक दिशा- निर्देश संबंधित विभागों को दिये गये। जबकि पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा मंदिरों में पर्याप्त सुरक्षा ब्यवस्था उपलब्ध कराने, समुचित महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी, अग्नि शमन उपकरणों की व्यवस्था, अस्थायी खोया-पाया केन्द्रों की स्थापना तथा यातायात व्यवस्था हेतु विभिन्न विन्दुओं पर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में एडीएम कुशीनगर, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार पड़रौना, निरीक्षक प्रज्ञान, थानाध्यक्ष कुबेरस्थान, स्वाथ्यय विभाग के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















