ऑर्डर रद्द करने पर डिलिवरी ब्वॉय ने महिला को घूंसा जड़ा

बेंगलुरु, नगर संवाददाता: बेंगलुरु में रहने वाली एक मॉडल ने मंगलवार को एक ऑनलाइन फूड डिलिवरी एप पर खाना ऑर्डर किया। खाना आने में देरी होता देख महिला ने ऑर्डर रद्द कर दिया। इससे गुस्साए डिलिवरी ब्वॉय थोड़ी देर में महिला के घर पहुंच गया। आरोप है कि डिलिवरी ब्वॉय ने महिला के घर में जबरन घुसकर उसकी नाक पर घूंसा मार दिया। इससे युवती की नाक से खून निकलने लगा। युवती को अस्पताल ले जाया गया।

पीड़ित महिला ने एक वीडियो बनाकर पूरी घटना का जिक्र किया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें महिला बता रही है कि आधा दरवाजा खोलने पर ही उसने खाना लेने से इंकार कर दिया था। बावजूद इसके डिलिवरी ब्वॉय जबरन घर में घुस आया। गुस्साए डिलिवरी ब्वॉय ने क्या मैं तुम्हारा नौकर हूं कहते हुए उसकी नाक पर एक घूंसा मार दिया। इसके बाद डिलिवरी ब्वॉय मौके से फरार हो गया। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। यहां उसने अपना इलाज करवाया। वहीं, बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत मिली है। आरोपी युवक को जल्द पकड़ा जाएगा। उधर, महिला के आरोपों को लेकर ऑनलाइन फूड डिलिवरी एप ने सफाई दी है। कंपनी ने कहा है कि इस घटना को लेकर हम माफी मांगते हैं। कंपनी के स्थानीय अधिकारी पीड़ित महिला से संपर्क करेंगे। साथ ही पुलिस जांच में भी कंपनी सहयोग करेगी। इसके अलावा कंपनी ने भविष्य में ऐसी घटना न होने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here