नई दिल्ली, नगर संवाददाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस पर बल की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा एवं प्रगति में उनकी भूमिका अहम है। भारत के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक सीआईएसएफ की स्थापना 1969 में की गई थी। इसे महत्वपूर्ण सरकारी तथा औद्योगिक भवनों की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया था। मोदी ने 2019 में सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर दिए अपने भाषण को साझा करते हुए ट्वीट किया, सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर उनके साहसी कर्मियों और उनके परिवार का अभिनंदन करता हूं। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं प्रगति में उनकी भूमिका की बड़ी अहमियत है। 2019 में मैंने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत की थी और तब मैंने यह कहा था।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















