गुरुग्राम, नगर संवाददाता: सानिया शर्मा ने बुधवार को दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहले दौर में दो अंडर 70 के स्कोर के साथ महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पांचवें चरण में बढ़त बना ली है। सानिया ने पहले दौर में पांच बर्डी की लेकिन वह तीन बोगी भी कर गई जिससे उनका स्कोर दो अंडर रहा। सानिया ने अनुभवी त्वेसा मलिक के अलावा बख्शी बहनों हिताशी और ज्हान्वी पर एक शॉट की बढ़त बना रखी है। इन तीनों ने एक अंडर 71 का स्कोर बनाया। शीर्ष एमेच्योर खिलाड़ी अवनी प्रशांत 72 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर चल रही हैं जबकि उनसे दो शॉट पीछे वाणी कपूर छठे स्थान पर हैं। अवनी के पास संयुक्त रूप से शीर्ष पर जगह बनाने का मौका था लेकिन वह पार पांच के 18वें होल में डबल बोगी कर गईं।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...














