गाजियाबाद, नगर संवाददाता: आपातकालीन परिस्थिति में लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उगता सूरज फाउंडेशन ने विजयनगर की माता कॉलोनी में एक मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की निशुल्क जांच के बाद दवाई भी बांटी गई। कैंप में ब्लड प्रेशर, शुगर, के अलावा दांतों से जुड़ी बीमारियों की भी जांच वरिष्ठ डॉक्टर्स द्वारा की गई। जिसमें कॉलोनी के अलावा दूरदराज इलाके के लोगों ने भी अपनी जांच करायी। शिविर में वरिष्ठ डॉक्टर सी डी भाटिया और डॉ केशव कामत ने बीमार लोगों का परीक्षण कर उन्हें दवाई वितरित की। आयोजित शिविर में प्रदीप सक्सेना, निशांत पंडित, इरफान अहमद खान, वैभव सक्सेना, प्रतीक्षा सक्सेना, साईमा खान, शैवी सक्सेना, मुकेश सारस्वत का विशेष योगदान रहा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















