चान्दपुर, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: राष्ट्रीय महिला सुरक्षा दिवस के अवसर पर पुलिस कोतवाली परिसर मे आयोजित मिशन शक्ति एवं नारी सुरक्षा विषय पर एसपी सिटी प्रवीण रंजन ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओ को और अधिक सशक्तिकरण बनाने उन्हे स्वाविलम्बी बनाने के उदद्ेश्य से मिशन शक्ति अभियान सूबे मे चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज महिला दिवस पर महिला रिपोर्टिंग एवं परामर्श केन्द्र का भी उदघाटन उन्होने किया। उन्होने अपनने सम्बोधन मे कहा कि पहले महिलाओ को महिला सम्बन्धी किसी मामले, समस्या के लिये बिजनौर जाना पड़ता था अब किसी महिला के साथ किसी भी प्रकार की घटना व महिला उत्पीड़ा मामला हो या फिर किसी प्रकार की समस्या महिला के सामने हो तो वह अब सीधे चांदपुर थाना आकर अपनी समस्या का समाधान करा सकती है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभ सूचित ने कहा कि शासन स्तर से महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने के लिये उन्हे और अधिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये पुलिस टीमे गठित करदी गई है अब महिलाओ को किसी प्रकार की समस्या से जूझना नही पड़ेगा बल्कि वह महिला चांदपुर थाना आकर अपनी समसया को बताकर समाधान करा सकती है। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी पंकज तोमर ने कहा कि उनके रहते चांदपुर क्षेत्र मे किसी भी महिला पर किसी के भी द्वारा किसी प्रकार का अत्याचार व उत्पीड़न का माला उनके संज्ञान मे आयेगा तो वह तुरंत ही उस पर कार्यवाही कर महिला को न्याय दिलाने का काम करेंगे। इस अवसर पर सिटी इंचार्ज मदनपाल सिंह, सहित समस्त स्टाफ थाना चांदपुर और नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से आयी महिलाएं उपस्थित रही।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















