बल्लभगढ़, नगर संवाददाता: शहर की सब्जी मंडी में इन दिनों के रात के समय पशु चोर सक्रिय हैं। पशु चोर रात को वाहनों में आते हैं और गोवंश को चोरी से चढ़ा कर ले जाते हैं। मंडी के आढ़तियों ने इस बाबत एसडीएम अपराजिता को ज्ञापन दिया है और इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतपाल सिंह यादव का कहना है कि बल्लभगढ़ में आने-जाने के लिए अधिकृत रूप से सिर्फ दो गेट बनाए गए हैं। एक गेट राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ और दूसरा मार्केट कमेटी कार्यालय के पास बनाया गया है। ये दो गेट इसलिए बनाए गए थे कि रात को ताला लगा कर बंद कर दिया जाए। पशु चोरों ने इन गेटों से अलग दीवार तोड़ कर रास्ता बना लिया है। मंडी में रोजाना गोवंश फल-सब्जियों के छिलका, फलों के साथ पैकिग में आने वाली चावल की पराली आदि के खाने के लिए एकत्रित हो जाता है और रात को यहीं पर बैठ जाता है। पशु चोर रात को यहां से गोवंश को वाहनों में चढ़ाकर अवैध रास्तों से निकल जाते हैं। मंडी के आढ़तियों ने इस बारे में कई बार आदर्श नगर थाना पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन उसका कोई समाधान नहीं हुआ। थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि आढ़तियों ने उनसे पहले शिकायत दी हो, इसकी जानकारी नहीं है। उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है। सब्जी मंडी के आढ़तियों की शिकायत मिली है। अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अध्ययन करने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














