फरीदाबाद, नगर संवाददाता: फरीदाबाद के बदरपुर टोल प्लाजा के पास बुधवार शाम दो युवकों की आंखों में मिर्च झोंककर स्कूटी सवार तीन बदमाश 36 लाख 40 हजार रुपये लूट कर ले गए। थाना सराय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पीतमपुरा स्थित वुड पैकर्स एजेंसी में फील्डबॉय का काम करने वाले रोहन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि एजेंसी के मालिक राजकुमार ने उसे व उसके साथ काम करने वाले अर्जुन को 36 लाख 40 हजार रुपये फरीदाबाद निवासी विनोद और महेश के पास देने के लिए भेजा था। रोहन का कहना है कि वह पहले भी इन लोगों को रुपये देने जाता था। बुधवार को दोनों एक काले बैग में रुपये लेकर बदरपुर टोल के पास पहुंच गए। टोल के पास खड़े होकर शाम करीब साढ़े छह बजे उन्होंने महेश को फोन कर रुपये लेकर जाने के लिए कहा। महेश ने कहा कि वह बीस मिनट में आ जाएगा। रोहन और अर्जुन स्कूटी पर बैठकर महेश के आने का इंतजार करने लगे। आरोप है कि तभी तीन युवक बल्लभगढ़ की तरफ से स्कूटी से आए। उनमें से दो लड़कों ने रोहन और महेश की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसी दौरान स्कूटी के पायदान पर रखा रुपयों का बैग लेकर दिल्ली की तरफ भाग गए। थाना सराय प्रभारी दयाचंद का कहना है कि जिस स्कूटी पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है उसके नंबर उन्हें मिल गए हैं। स्कूटी दिल्ली निवासी व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। वह व्यक्ति रोहन व अर्जुन का जानकार भी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














