नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल वैजल और उनकी पत्नी माला बैजल ने भी गुरुवार सुबह तीरथ राम शाह अस्पताल में वैक्सीन लगवाई। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डायबिटीक हैं और इसलिए वे को-मॉर्बीड कैटेगरी में आते हैं। तीनों को वैक्सीन लगाने के बाद आधे घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखा गया, लेकिन इस दौरान इन्हें कोई भी दिक्कत नहीं हुई। वैक्सीनेशन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके साथ उन्होंने कहा कि मैंने और मेरे माता-पिता दोनों ने लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) में वैक्सीन लगवाई है। हमें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई, आप देख रहे हैं हम आपके सामने हैं सब स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि मैं सब लोगों से अपील करना चाहता हूं कि यह बहुत अच्छी बात है कि कोरोना से छुटकारा पाने के लिए अब वैक्सीन उपलब्ध है। अस्पताल में वैक्सीनेशन की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां एलएनजेपी में बहुत अच्छी सुविधा है। सभी डॉक्टर बहुत अच्छे हैं और अस्पताल ने बहुत अच्छे इंतजाम किए हुए हैं। सब लोग वैक्सीन लगाएं, अब डरने की कोई बात नहीं है। पहले जो कुछ लोगों के मन में शंका थी वह सब शंका खत्म हो चुकी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















