फरुखनगर, नगर संवाददाता: गांव खंडेवला में रहने वाले लोगों के घरों में एक महीने से दूषित पानी आ रहा है। समस्या की वजह पेयजल लाइन का जर्जर होना है। गांव में कई जगहों पर पेयजल लाइन टूट गई है। जलापूर्ति के समय पानी गलियों में बहता है। जब जल आपूर्ति बंद की जाती है तो एकत्र पानी पाइप लाइन में चला जाता है। बाद में यही लोगों के घर तक पहुंचता है। दूषित पानी पीने से तीन बच्चों तथा पांच बुजुर्ग को पीलिया हो चुका है। ग्रामीण कई बाद समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन को शिकायत दे चुके हैं। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। एसडीएम पटौदी प्रदीप कुमार ने कहा समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे। कई बार नई पाइप लाइन बिछाने के लिए मुख्यमंत्री तक को पत्र लिखा गया। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। जर्जर पाइप होने के चलते हम लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। गांव के कई लोग बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














