नई दिल्ली, नगर संवाददाता: विश्वास नगर वार्ड 17-ई से निगम पार्षद अंजू कमलकांत नें विकास की श्रँखला को आगे बढ़ाते हुए ए.जी.सी.आर. की जनता को वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र समर्पित किया। वरिष्ठ नागरिकों की मनोरंजन, करने के अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों को अन्य सुविधाएं होगी। अंजू कमलकांत ने इस अवसर पर कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कहा की, यह वरिष्ठ नागरिक केंद्र यहाँ की जनता की पिछले कई वर्षो से मांग थी जिसको हमने कई तकनिकी अड़चने आने के बावजूद पूरा किया,लॉक डाउन के कारण से इसका काम रुक गया था जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने बताया यह सुविधा केंद्र 8.50 लाख रु. की लागत से तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम मे भाजपा जिला के अध्यक्ष राम किशोर शर्मा, मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा की यह वरिष्ठ नागरिक केंद्र हर मौसम मे वरिष्ठ नागरिको के मनोरंजन का स्थान बनेगा जिसमे वे बैठकर अपना समय व्यतीत कर पाएंगे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भगवत रस्तोगी ने कहा अंजू कमलकांत ने अपने क्षेत्र के विकास मे अहम् भूमिका निभाई है नगर निगम के सभी कामो मे उन्होंने विश्वास नगर वार्ड को सबसे आगे किया है। इस अवसर पर भाजपा शाहदरा जिला के महामंत्री दीपक गाबा, कुशल गुप्ता, पवन वर्मा, तरुण शर्मा, लक्ष्मीकान्त मिश्र, तरुण शर्मा, मनीष गुप्ता, सुशील गुप्ता,वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर समिति के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल अध्यक्ष एल.आर. शर्मा, एस.बी. शर्मा, आर.एस.दुआ, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















