फतेहाबाद, नगर संवाददाता: नूंह से अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त के पद से स्थानांतरित होकर आए एचसीएस डॉ. मुनीष नागपाल ने फतेहाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। 2002 बैच के एचसीएस डॉ. मुनीष नागपाल इससे पूर्व भी जिला में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार ग्रहण करने उपरांत डॉ. मुनीष नागपाल ने कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली और लंबित कार्यों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने बताया कि उनके विभाग के अंतर्गत चल रही योजनाओं का लाभ आम नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर देने का लक्ष्य वे सर्वोपरि रखेंगे। इसके अलावा शहरों में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी और आगामी विकास परियोजनाओं का खाका भी तैयार किया जाएगा, इसके लिए जल्द ही संबंधित अधिकारियों की बैठक में रूपरेखा तैयार की जाएगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














