अम्बाला, नगर संवाददाता: प्रदेश की जनता की समस्याओं को सुनने और उनका निवारण करने के लिए गृहमंत्री अनिल विज का जनता दरबार पूर्ण रूप से स्वस्थ न होने के कारण अब सप्ताह में केवल एक बार लगेगा। मार्च माह से प्रत्येक शनिवार को गृहमंत्री अनिल विज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस अंबाला छावनी में प्रातः 10 बजे से जनता की समस्याएं सुनेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्त्ता ने दी। गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज ने सरकार के पिछले कार्यकाल मे सन 2014 में मंत्री पद संभालते ही सर्किट हाउस में जिले के सभी अधिकारियों की एक मीटिंग की थी और उस दौरान उन्होंने सप्ताह में एक बार छावनी रेस्ट हाउस में खुला दरबार लगाने की घोषणा की थी। जिसके बाद से हर सप्ताह मंत्री का खुला दरबार लगता था और उसमें हजारों की संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते थे। इसके अलावा पूरे प्रदेश से सैकड़ों लोग रोजाना मंत्री अनिल विज के अम्बाला छावनी निवास स्थान और चंडीगढ़ कार्यालय पर भी अपनी समस्याओं का निपटान करवाने के लिए पहुंचते थे और वर्तमान में भी प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों शिकायतकर्ताओं का मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर शिकायतें लेकर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। लेकिन कोरोना की चपेट में आने के बाद अभी तक पूर्ण रूप से स्वस्थ न होने के कारण प्रदेश की जनता को सुविधा पहुंचाने के लिए गृहमंत्री अनिल विज द्वारा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हॉउस में दोबारा से जनता दरबार लगाने की घोषणा की है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














