गुरुग्राम, नगर संवाददाता: बदमाशों ने महिला सहित दो लोगों से चेन और मोबाइल छीन लिया। पीड़ितों की शिकायत पर उद्योग विहार और न्यू कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मी देवी ज्योति पार्क में रहती हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को दोपहर करीब पौने एक बजे वह गली में सब्जी लेने गई थीं। वहां एक ठेली वाले से सब्जी ले रही थीं, तभी बाइक सवार तीन बदमाश उनके पास से निकले। थोड़ी दूर पर उन्होंने बाइक खड़ी कर दी। बाइक से उतरकर एक युवक उनके पास आ गया और सब्जी का भाव पूछने लगा। जैसी ही महिला सब्जी लेकर पीछे की तरफ घूमी बदमाश उनके गले से चेन छीन कर भाग गया। महिला की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी घटना डूंडाहेड़ा गांव में रहने वाले लक्ष्मण के साथ हुई। लक्ष्मण ने बताया कि वह उद्योग विहार की एक कंपनी में काम करते हैं। शनिवार को वह ऑफिस से रात करीब सवा ग्यारह बजे निकल कर फोन पर बात करते हुए ऑटो लेने जा रहे थे। तभी एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर उद्योग विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














