बादशाहपुर, नगर संवाददाता: फाजिलपुर गांव निवासी महेंद्री ने अपने दामाद व समधी-समधन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महेंद्री ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने बेटे नितिन के साथ रिठौज गांव में अपनी बेटी प्रीति से मिलने गई थी। नितिन ने प्रीति के ससुर बुधन से बेटी को मायके भेजने के लिए कहा। प्रीति के पति व ससुर ने भेजने से मना कर दिया। दोनों पक्ष में विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान नितिन व महेंद्री पर डंडे से हमला किया गया। मां-भाई को बचाने के लिए प्रीति आगे आई तो उनकी सास बिमला व ननद प्रीति रावत ने डंडे से हमला कर दिया। मोहित ने अपने साले पर सरिया से वार किया और कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। घायलों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया।
Latest News
त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव की पुण्य धरा पर ‘मातृ सम्मेलन एवं पुरातन...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह :- हमारे विद्यालय "त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव" की पुण्य धरा पर 'मातृ सम्मेलन एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह'...
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...














