नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उत्तम नगर इलाके में मंगलवार तड़के तीन बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की। आरोपी घर से नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची उत्तम नगर थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की एक महिला के बयान पर केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला 57 वर्षीय रजनी परिवार के साथ प्रताप एन्क्लेव मोहन गार्डन इलाके में रहती हैं। पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है और वह परिवार में दो बेटे राजा और पंकज के साथ रहती हैं।। राजा और पंकज की शादी हो चुकी है। रजनी ने बताया कि राजा दूध की आपूर्ति करता है। वारदात वाली सुबह राजा 4.30 बजे काम के लिए घर से निकला। इसके बाद रजनी ने गेट बंद कर दिया और अपने कमरे में आकर सो गईं। कुछ देर बाद बिस्तर के पास तीन लोग खड़े हुए थे, जिनमें से एक ने चाकू निकालकर उनकी गर्दन पर रख दिया। चाकू रखने के बाद आरोपी उन्हें लेकर पंकज के कमरे में गए, जहां उन्होंने अन्य सदस्यों को जगाकर धमकी दी। आरोपियों ने घर के सदस्यों के पास मौजूद जेवरात और नकदी लूट ली और फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची उत्तम नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















