सोनीपत, नगर संवाददाता: जिले के थाना मुरथल की पुलिस ने हथियार के बल पर दबाव डालकर रुपए लेने की घटना में शामिल महिला आरोपी मीनू पत्नी गुलशन निवासी भगतपुरा शहर सोनीपत को गिरफ्तार किया है। हरिपाल उर्फ पालू पुत्र राजेन्द्र निवासी मच्छौला ने थाना मुरथल में शिकायत दी थी कि सुरेन्द्र उर्फ पठान निवासी मेहन्दीपुर, राजेश उर्फ काला निवासी लाठ, शैजल निवासी भिगान व मीनू निवासी भगतपुरा सोनीपत ने हथियार के बल पर दबाव डालकर नशीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने की धमकी देकर मेरे से एक लाख 50 हजार रुपए लिये है। इस घटना का उक्त हरिपाल के कथनानुसार थाना मुरथल में मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान पुलिस ने घटना में शामिल महिला आरोपी शैजल निवासी भिगान को पहले ही गिरफ्तार कर मांगी गई नकदी के 6 हजार रुपए व घटना में प्रयुक्त दो मोबाईल भी बरामद कर गिरफ्तार महिला आरोपी को जेल भेज दिया गया था। घटना में शामिल एक अन्य महिला आरोपी मीनू पत्नी गुलशन निवासी भगतपुरा शहर सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार महिला आरोपी को जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














