मुरादनगर, नगर संवाददाता: दिल्ली मेरठ मार्ग पर गंगनहर पुल के पास स्थित होटल संचालक को कार सवार युवकों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। होटल संचालक हाजी तोहिद कुरैशी ने बताया कि सोमवार देर रात को सफेद रंग की कार सवार दो युवक उसके होटल पर पहुंचे। होटल पर काम करने वाले अभिषेक के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने लगे। अभिषेक ने इसकी सूचना होटल मैनेजर आदिल को दी। आदिल ने वहां पहुंचकर जब कार सवार से बात की तो युवक ने तमंचा निकालकर उसे जान से मारने की धमकी दी। आदिल कुरैशी ने बताया कि कार सवार युवक तमंचा निकाल कर होटल मालिक के बारे में पूछताछ कर रहे थे। होटल मालिक हाजी तोहिद कुरैशी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















