नई दिल्ली, नगर संवाददाता: अशोक विहार में बंदूक दिखा कर बदमाशों ने दुकानदार से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। नकाबपोश तीनों बदमाशों ने दुकान पर आए दो ग्राहकों के साथ भी लूटपाट की। दुकानदार ने वारदात की सूचना अशोक विहार थाना पुलिस को दी है। इलाके में लूट की सूचना मिलते ही अशोक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों की पहचान की कोशिश की। पीड़ित की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब थे। लेकिन गली में लगे सीसीटीवी में आरोपी जाते हुए कैद हो गए। पीड़ित दुकानदार अशोक विहार इलाके में परचून (किराना) की दुकान चलाता है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बीती देर शाम करीब 8ः30 बजे दुकान पर तीन नकाबपोश बदमाश आए। बदमाशों के हाथ में हथियार थे। पहले दुकान पर लोगों के साथ मारपीट की और बाद में हथियार दिखाकर बदमाशों ने लूटपाट की। दुकान पर काम करने वाले कर्मी ने बताया कि दुकानदार नरेश बंसल नीचे गए हुए थे। उसी दौरान तीन लोग दुकान में आए और धमकी देकर दुकान से लूटपाट कर फरार हो गए। दुकान पर मौजूद दो ग्राहको के साथ भी उन्होंने लूट की। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फिलहाल अशोक विहार थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...

















