नई दिल्ली, नगर संवाददाता: नजफगढ़ थाना पुलिस टीम ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जो लूटपाट और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। इसकी पहचान संदीप के रूप में हुई और यह जय विहार का रहने वाला है। डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने इस बारे में बताया कि 19 फरवरी को पीड़ित काले उर्फ शुखीन द्वारा नजफगढ़ थाना में लूटपाट का मामला दर्ज करवाया गया था, जिसमें उसने बताया कि वह अपने घर लौट रहा था तभी बाइक पर आ रहे तीन युवकों ने उससे 2900 रुपये लूट कर फरार हो गए। नजफगढ़ थाना एसएचओ सुनील कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और सीक्रेट इनफॉरमेशन की मदद से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब उससे पूछताछ कर उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















